भाजपा सदस्यता अभियान में पहुंचे गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह

भाजपा सदस्यता अभियान में पहुंचे गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह



समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र महाराजगंज में किया भव्य स्वागत



समाजसेवी ने सदस्यता अभियान का लगाया कैम्प



यूपी, बस्ती। कप्तानगंज मण्डल के रजौली शक्ति केन्द्र पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से सदस्यता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया। 

सदस्यता कैम्प के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला पहुंचे। इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र व मौजूद अन्य नेताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

धर्मेंद्र सिंह ने मौजूद लोगों की भीड़ देखकर कहा कि सदस्यता कैंप में पूरा जनसमूह इस बात की तरफ इशारा कर रहा है आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी। सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही है जिससे सदस्यता कैंप में हर समूह और वर्गों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिला अध्यक्ष बस्ती महेश शुक्ला ने भी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखा और कहा कि सदस्यता कैंप में बड़े पैमाने पर लोग भाजपा का सदस्य बन रहे हैं। भाजपा नेता राम सिंगार ओझा, राजेश तिवारी, व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि ने कैम्प में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा नेता अनिल उपाध्याय, सुखराम गौड़, विपनेश तिवारी, रामा कर पाठक, हरेंद्र तिवारी,शिवम तिवारी विवेक चौधरी हर्षित चतुर्वेदी विवेक मिश्रा मनवर चौधरी राजकुमार वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.