बस्ती:कप्तानगंज के 09 विद्यालयों व 13 गाँवो में हुआ कोविड वैक्सीनेशन

बस्ती:कप्तानगंज के 09 विद्यालयों व 13 गाँवो में हुआ कोविड वैक्सीनेशन



1120 लोगो को लगाया गया कोविड का टीका


यूपी,बस्ती। शासन के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग को 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड का टीका का लगाया जा रहा है। 

कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉक्टर एम.के.चौधरी,एचईओ शारदा प्रसाद एवं प्रदीप पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम निरंतर संचालित किया जा रहा है।

कप्तानगंज क्षेत्र के राम दास इंटर कॉलेज भटपुरवा, मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज कप्तानगंज, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा, मां गायत्री इंटर कॉलेज नकटीदेई, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, रामप्यारे चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई, यूनिक पब्लिक स्कूल बट्टूपुर, जनता इंटर कॉलेज पोखरा, राम चौधरी नेशनल इंटर कॉलेज खेमराजपुर एवं बढ़नी,बैहार,बरहटा,बिहरा, दैलापुर,गड़हा,कप्तानगंज, महराजगंज,महुआलखनपुर, नैकापार,ओझागंज,पोखरा, तिलकपुर व सीएचसी कप्तानगंज में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। 

कप्तानगंज सीएससी के अंतर्गत कुल 1120 लोगों को वैक्सीन लगी।

बता दें बस्ती जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में टीकाकरण के पहले दिन 15763 बच्चों को वैक्सीन लगाकर प्रथम स्थान पर रहा। जिसके लिए बस्ती जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की एवं निरंतर टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने जिले के 6 विद्यालयों को कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग न करने पर कड़ी चेतावनी भी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.