कैसे मिले इनसे निजात,फसलों को कर रहे बर्बाद

कैसे मिले इनसे निजात,फसलों को कर रहे बर्बाद

 


निज संवाददाता


यूपी, बस्ती। क्षेत्र में इन दिनों अन्नदाता छुट्टा जानवरों से काफी परेशान हैं। गेंहू की बुवाई करने वाले किसान दिन-रात फसलों की रखवाली कर रहे हैं। जरा सी चूक होते ही मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। क्षेत्र के राजली,  बगियापार, दयालपुर, परतापुर, मॉडन, कुढ़ापट्टी, पगारे, रौसिंघापार, भरवलिया, हरनखा सहित अन्य स्थानों पर छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान व राहगीर परेशान हैं। 

सड़कों पर मवेशियों का झुंड खड़ा रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।  नूर आलम, घनस्याम सिंह, सुरेंदर सिंह, सग्गीर अहमद, उमेश यादव, राहुल यादव, पवन पाण्डेय, शिव कुमार,  मोनू सिंह, पुनीत भारती, अनिल कुमार भारती,  पिंटू कुमार,  मो0 शाहिल आदि किसानों ने बताया कि शासन की ओर से छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है, लेकिन संबंधित लोगों की लापरवाही के कारण आश्रय स्थलों में पशुओं को नहीं रखा जाता है। पशु झुंड में कभी सड़कों तो कभी खेतों में नजर आते हैं। जरा सी चूक होते ही निराश्रित मवेशी किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं, जिससे किसानों की समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने शासन-प्रशासन से छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.