गौरा रोहारी में भाजपा नेता चन्द्रशेखर मुन्ना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

भाजपा नेता चन्द्रशेखर मुन्ना द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया उद्घाटन

यूपी बस्ती, गायघाट विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत गौरा रोहारी में राजपूत क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ में गौरा रोहारी और बैडारी की टीम के बीच पहला मैच खेला गया।

 

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर मुन्ना द्वारा अपने संबोधन में बताया कि खेल को भाईचारे की भावना से खेलना चाहिए। खेल से बच्चों में मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होना चाहिए। जिससे गांव की छिपी प्रतिभायें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश ओर समाज को गौरवान्वित करें। श्री मुन्ना ने क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु शैलेन्द्र सिंह, विशाल सिंह व भोलू सिंह की सराहना किया। एम्पायर की भूमिका शैलेन्द्र सिंह तथा स्कोरर की भूमिका बलवन्त सिंह ने निभाया। क्रिकेट मैच में गौरा रोहारी की टीम विजेता और बैडारी की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर मुख्य रूप से विपिन सिंह, सूरज सिंह, रवि सिंह, अंकित सिंह, विपिन सिंह, सन्दीप यादव, सौरभ सिंह, अमन पाल, सौरभ पाल, सन्दीप सिंह, प्रधान बैडारी जितेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.