महिलाओं संग रूबी खरवार मैदान में,मांगा आगामी चुनाव में जनता से समर्थन
संबाददाता: नगर बाजार,बस्ती
यूपी, बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के महादेवा विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार की पत्नी रूबी खरवार अपने पति के जीत के लिए डोर टू डोर वोट मांगने का काम कर रही हैं एवं बसपा प्रमुख मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने पति के साथ कंधा से कंधा मिलाकर महिलाओं संग विधानसभा के सेक्टर देईसाड के ग्राम सभा बसौढ़ी में जनसंपर्क करती दिखाई दी। रूबी खरवार ने जनसंपर्क के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के किए हुए कार्यों को विस्तार से लोगो को बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर अमन चैन चाहिए तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनावे एवं प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर को विधानसभा में भेजें,उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए बसपा के पक्ष में मतदान की अपील किया।
रूबी खरवार ने हृदय राम उर्फ़ गामा कनौजिया, पवन कुमार, रंजीत कुमार, रामलला गौड़, दिलीप राव, हरिश्चंद्र यादव,राजेंद्र यादव, राजाराम यादव, मस्तराम प्रजापति, कृष्ण कुमार, कन्हैयालाल लाल, प्रदीप कुमार गौतम,भगत यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया।
