बस्ती: 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 19 लाख मतदाता, 1500 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग

बस्ती: 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 19 लाख मतदाता, 1500 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग



यूपी,बस्ती में छठे चरण के तहत 05 विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया 07 बजे से शुरू हुई। बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रूधौली और महादेवा सुरक्षित सीट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित कुल 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 

जिले में मतदाताओं की संख्या 1908043 है। इनमें 1014524 पुरूष और 893370 महिला और 149 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 1500 मतदान केन्द्र के 2470 बूथ बनाए गए हैं। 112 अति संवेदनशील मतदान केंद्र , 122 अति संवेदनशील बूथ हैं।


यहां सुरक्षा के लिए 88 कम्पनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। 09 फ्लाइंग स्काट, 09 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी लगाई गई है। विधानसभावार देखें तो हरैया में 319 मतदान केन्द्र, 488 मतदेय स्थल, कप्तानगंज में 296 मतदान केन्द्र, 451 मतदेय स्थल, रुधौली में 336 मतदान केन्द्र, 539 मतदेय स्थल, बस्ती सदर में 235 मतदान केन्द्र, 494 मतदेय स्थल, महादेवा में 317 मतदान केन्द्र, 498 मतदेय स्थल है। जिले की सभी 05 विधानसभा सीटों पर 2017 के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया था, लेकिन इस बार सभी सीटों पर उसे कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। ओपीएस, जातीय आधार यहां प्रमुख मुद्दा है। हरैया में भाजपा, सपा, बसपा के बीच त्रिकोणीय, कप्तानगंज में भाजपा, सपा, रूधौली में भाजपा, सपा ,बस्ती सदर में भाजपा, सपा, महादेवा सुरक्षित में भाजपा, सुभासपा प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.