ब्लाक अध्यक्ष बने हरिओम, मंत्री गंगा प्रसाद

प्राथमिक शिक्षक संघ परशुरामपुर ब्लाक के अध्यक्ष बने हरि ओम,गंगा प्रसाद ने मंत्री पद पर हासिल की विजय




उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन और परशुरामपुर विकासखंड के पदाधिकारियों का चुनाव परशुरामपुर कस्बे में स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ। वार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक उन्नयन गोष्ठी के बाद चुनाव अधिकारी राम सागर वर्मा एवं प्रचार मंत्री नंदलाल व चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर तिवारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
ब्लॉक मंत्री पद पर चुनाव हुआ जिसमे 228 मत प्राप्त कर गंगा प्रसाद कनौजिया मंत्री चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अश्वनी सिंह को 135 मिले।
चुनाव अधिकारी राम सागर वर्मा एवं नंदलाल के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सर्वसम्मति से अश्वनी सिंह को संरक्षक, हरिओम यादव को अध्यक्ष, संतोष कुमार पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साधना तिवारी, राम भवन मौर्य, परशुराम, रामजीत, विजय कुमार राव, प्रदीप कुमार उपाध्याय, आज्ञाराम वर्मा को संयुक्त मंत्री, प्रियंका शर्मा महिला संगठन मंत्री, सीमा पाण्डेय, सतीश कुमार, शिवदीन संगठन मंत्री, पूनम गौतम, अर्चना चौधरी, कमलेश यादव, सरोज सिंह, मनोज कुमार सिंह प्रचार मंत्री, आनंद कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल को लेखाकार, हरिमूर्ति चौधरी को आय-व्यय निरीक्षक घोषित किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए अधिवेशन में शिक्षकों की समस्या,जिम्मेदारी, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी शक्ति को पहचाने और अधिकार हासिल करने के साथ ही अपने कर्तव्य पूरा ध्यान दें। परशुरामपुर के ब्लाक प्रमुख हरिद्वार मिश्र ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है, वह अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें। जिससे शिक्षित समाज की उत्पत्ति हो सके।
शिक्षक ही समाज की रीढ़ है। 

संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों को समझें और संगठन की मजबूती के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा पुरानी पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर सफलता मिलने के लिए संघर्ष की आवश्यकता है और संघ निरंतर शिक्षक हितों के लिए प्रयासरत हैं।
त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से संघ के पदाधिकारी जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिंह, अखिलेश पाण्डेय, अविनाश दुबे, संतोष पाण्डेय,गिरजेश चौधरी, राम पियारे कनौजिया, बद्री विशाल पाण्डेय, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.