बस्ती: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने शिक्षक दिवस पर जनपद के 5 शिक्षकों को किया सम्मानित
संवाददाता-बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने बस्ती जिले के पाँच शिक्षकों को संघ की तरफ से उनके उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षण सेवा हेतु राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया है। नकटी देई कप्तानगंज स्थित माँ गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र शिक्षण संस्थान के अशोक हाल में छात्र छात्राओं एवं शिक्षाविदों की भारी उपस्थिति बीच बिगत 18 वर्षो से जिले व जिले के बाहर अनेक विद्यालयों में स्वैच्छिक निः शुल्क शिक्षक की नवाचारी भूमिका निभा रहे राजेन्द्र उपाध्याय के अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय में उच्च गुणवत्ता की अनुसंधानिक शैली से अपनी पहचान बनाने वाले परिषदीय शिक्षक वीरेन्द्र उपाध्याय सहित माध्यमिक शिक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को सराहनीय शैक्षिक सेवाओ हेतु उन्हें सम्मानित किया गया है जब कि उच्च शिक्षा में जितेंद्र कुमार मौर्य को भी जहाँ स्नातक संघ ने उनकी गुणवत्ता परख करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान दिया है वही माध्यमिक शिक्षा में अनोखे शिक्षण कला हेतु हरीओम तिवारी को भी सम्मानपत्र दे कर गौरवान्वित किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं उच्च शिक्षितो के हित हेतु स्थापित संगठन राष्ट्रीय स्नातक संघ ने बस्ती के पांच शिक्षाविदों को उनके शैक्षिक सेवाओ हेतु सम्मानित किया है। राज्य स्तर के सम्मान पाने वाले शैक्षिक विभूतियों में निः शुक्ल शैक्षिक नवाचारी शिक्षक राजेन्द्र उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी, डॉ जितेंद्र मौर्य,वीरेंद्र उपाध्याय,हरिओम तिवारी को स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष ने सभी मो सम्मानपत्र दे के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्नातक संघ के पदाधिकारी श्रवण गुप्ता, सहित अनेको शिक्षाविद मौजूद रहे।

