यूपी में 12 IPS अफसरों का फिर हुआ ट्रांसफर,5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, देखें लिस्ट

 UP में 12 IPS अफसरों का फिर हुआ ट्रांसफर,5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, गोपाल कृष्ण चौधरी बस्ती के नए एसपी

यूपी में रविवार को 12 IPS अफसरों के तबादले किए गए। 5 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात प्रभाकर चौधरी SSP बरेली बने हैं। जबकि अखिलेश कुमार चौरसिया को DIG वाराणसी बनाया गया है। बागपत के SP नीरज जादौन को बिजनौर, आशीष श्रीवास्तव को बस्ती जिले से हटाकर उनके स्थान पर गोपाल कृष्ण चौधरी को SP बनाया गया है।

इससे पहले शनिवार देर रात 8 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। लंबे समय से आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या में तैनात किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया को ADG जोन लखनऊ में तैनात किया गया है। आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा में तैनात किया गया है।

आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र कुमार अग्रवाल को जॉइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है। आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा को आईजी मेरठ रेंज बनाया गया है। DIG एसएसआईटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.