एंटी रोमियो टीम ने मजनुओं के खिलाफ चलाया अभियान, दर्जनों मनचलों से भरवाया माफीनामा

 एंटी रोमियो टीम ने मजनुओं के खिलाफ चलाया अभियान, दर्जनों मनचलों से भरवाया माफीनामा

(आनंदधर द्विवेदी)

बस्ती। जनपद की एंटी रोमियो स्कवाड् टीम प्रभारी उपनिरीक्षक किरण भास्कर मo काo शिल्पा मिश्रा मo काo एकता सिंह  के द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ,  गांधीनगर, कंपनी बाग, रोडवेज, जिला अस्पताल रोड,  भदेश्वर नाथ मन्दिर व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया  गया साथ ही  महिलाओ एवम्  बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)  फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी  जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे-1090,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे बताते हुए जागरूक   कर हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 30 व्यक्तियों से पूछताछ कर 11 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया व शेष को सख़्त चेतावनी देकर छोड़ा गया l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.