अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बंधुपुर के लोगों ने किया भूमि की मांग

 अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बंधुपुर के लोगों ने किया भूमि की मांग

(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

संतकबीरनगर धनघटा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में महुली थाना क्षेत्र के बंधूपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव स्थित सरकारी भूमि को अम्बेडकर पार्क बनाकर उसमें अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आवंटित करने की मांग प्रशासन से की है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने एसडीएम धनघटा डा. | रविन्द्र कुमार को एक ज्ञापन भी शनिवार को संयुक्त रूप से सौपा है। एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन में थाना क्षेत्र के बंधूपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी पूनम दुसाध, ओमप्रकाश गौतम, महेन्द्र कुमार, ब्रह्मप्रकाश, मनोज कुमार, शिवपूजन, प्रकाश, रामशंकर, भागीरथी व | लालचन्द दुसाध आदि ने बताया कि गांव स्थित आराजी संख्या 192स रकबा 0,549 तथा आराजी संख्या 392 स रकबा 0.305 सरकारी भूमि है। उक्त आराजी में ग्रामवासी बीते | दसको से अम्बेडकर जयन्ती धूमधाम से मनाते रहे है । अम्बेडकर जयन्ती का कार्यक्रम जब T | ग्रामवासियों द्वारा शुरू किया जाता है तो गांव में दूसरे समुदाय के लोग उक्त भूमि पर कार्यक्रम करने का विरोध करते है और विवाद को बढ़ाने का प्रयास करते रहते है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बीते दसकों से मनाई जा रही अम्बेडकर जयन्ती की परम्परा को आगे भी जारी रखने के लिए उक्त आराजी में वह अम्बेडकर पार्क बनाकर अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम के दौरान हर वर्ष उत्पन्न हो रही विवाद की स्थिति का पूर्ण समाधान कराने के लिए उक्त आराजी को अम्बेडकर पार्क के नाम से आवंटित करने की मांग की है जिससे अम्बेडकर पार्क बनाकर उसमें संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा सके।बंधुपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी पूनम दुसाध ने बताया कि अम्बेडकर जयंती मनाए जाने पर विवाद हो जाता है।जिससे शान्ति व्यवस्था बिगड़ जाता है।शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए सरकारी भूमि पर अम्बेडकर मूर्ति के लिए आवंटित किया जाय।जिससे आपसी सौंदर्य बना रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.