नगर पंचायत कप्तानगंज में दिखा साप्ताहिक बंदी का असर, अधिकांश दुकानें रहीं बंद,सड़कों पर पसरा सन्नाटा
बस्ती। जनपद के नगर पंचायत कप्तानगंज में पहली बार साप्ताहिक बंदी का असर दिखाई दिया, रविवार को लगभग सभी दुकानें बंद रही।
ज्ञात हो जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित है, पिछले सप्ताह इसका असर दिखाई नही दिया था। इस बार रविवार को व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए निर्धारित बंदी के दिन दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर दिया है। हालांकि कप्तानगंज नगर पंचायत में व्यापारियों की मांग थी कि प्रशासन रविवार के बजाय शनिवार को साप्ताहिक बंदी घोषित करें। फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई नया आदेश न आने के चलते व्यापारियों ने रविवार को अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किये हैं। व्यापारी नेता जय प्रकाश सोनी व दुर्गा प्रसाद गुप्ता का कहना है कि कप्तानगंज नगर पंचायत में साप्ताहिक बंदी का दिन जिला प्रशासन ने रविवार को निर्धारित किया है, लंबे समय बाद बंदी का असर दिख रहा है, लगभग सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए हैं।