सपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न

सपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न


कप्तानगंज, बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव की अध्यक्षता में कप्तानगंज में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।


 

इस मौके पर सपा नेता राजाराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लग जायं, क्योंकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। आप सभी समाजवादी साथी लगकर अपने गांव में देखें कि जो मतदाता नहीं है, उन्हें मतदाता बनवायें। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हृदय राम यादव ने कहा कि जिस तरह राज्य व केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है और गरीब किसानों एवं मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है, उसे हम समाजवादी लोग नहीं बर्दाश्त करेंगे। हम जनता के बीच जाकर उनकी पोल खोलने का काम करेंगे तभी जनता उनको देश और प्रदेश से उखाड़ फेकेगी। कार्यक्रम के दौरान कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष रण बहादुर यादव, जिला सचिव रविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव,ओम शंकर यादव, पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश चौधरी, रमेश चौधरी, सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.