सर्वपल्ली राधा कृष्णन सम्मान 2021 से सम्मानित हुए चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी

सर्वपल्ली राधा कृष्णन सम्मान 2021 से सम्मानित हुए चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी 



पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शान्ती फाउंडेशन गोंडा कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका विषय था" राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका" इस पर मुख्य अतिथि डॉ0 विजय कुमार शाह पदम श्री महाराष्ट्र ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वरेण्य अतिथि श्री हेमेंद्र उपाध्याय पूर्व निदेशक अजमेर जोन अजमेर राजस्थान, विशिष्ट अतिथि डॉ0 अमृता दधीच सहायक जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर राजस्थान, कार्यक्रम का संचालन स्मृति चौधरी, कार्यक्रम का संयोजन सुनील द्वारा किया गया।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में लोकप्रिय चित्रकार व शिक्षाविद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने अपने विचारो से सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति द्वारा चन्द्र प्रकाश चौधरी को शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हेतु राधा कृृष्णन सम्मान 2021 सम्मान से सम्मानित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.