बस्ती: पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगो को लेकर निकाली गई बाइक रैली
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी का किया धन्यवाद
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती के प्रांगण से जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई।
अपनी मांगों के समर्थन में बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसके लिए अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कहा की भविष्य में हम एक होकर किसी भी हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे तो निश्चित ही उसका परिणाम सकारात्मक आएगा।
हम सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, पेंशनर्स, शिक्षामित्र भाइयों एवं अनुदेशकों का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने बाइक रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने में हमारा सहयोग किया।

