बाहुबली विशाल मिश्रा बने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
यूपी, बस्ती। कप्तानगंज के तेज तर्रार युवा नेता बाहुबली विशाल मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा कप्तानगंज का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा बाहुबली विशाल मिश्रा को कप्तानगंज मंडल की जिम्मेदारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला महामंत्री उत्कर्ष शुक्ला,जिला मंत्री दिव्यांशु दूबे,जिला कार्यसमिति सदस्य विजयसेन त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी,गोपीनाथ मिश्रा,अविनाश मिश्रा,रवि तिवारी, नवनीत तिवारी, विनय कुमार मिश्रा, राहुल तिवारी अतुल तिवारी,रवि पाण्डेय, सौरभ मिश्र आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।




