बच्चों की वैक्सीन के बाद, अब बूस्टर डोज की प्रक्रिया शुरू

बच्चों की वैक्सीन के बाद, अब बूस्टर डोज की प्रक्रिया शुरू



10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। शुरुआत में तीसरी डोज सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को लगाई जाएगी।

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज या एहतियाती खुराक अभी सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स को लगाई जाएगी. इनकी संख्या 3 करोड़ के आसपास है. इनके अलावा 60 साल से ऊपर के ऐसे बुजुर्ग जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी तीसरी डोज दी जाएगी. बुजुर्ग डॉक्टर की सलाह पर तीसरी डोज लगवा सकते हैं।

क्योंकि इन्हें सबसे ज्यादा खतरा है. फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स कोरोना से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं. ऐसे लोगों को वैक्सीन लगे कई महीने हो चुके हैं. क्योंकि देश में जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ था तब भी सबसे पहले ही इन्हें ही लगाई गई थी. समय के साथ इम्युनिटी कम होने लगती है. वहीं, कोरोना से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है. ऐसे बुजुर्ग जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनकी जान जाने का खतरा ज्यादा है,इसलिए इन्हें तीसरी डोज लगाई जा रही है।

दुनियाभर के वैज्ञानिक एलर्ट कर चुके हैं कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन से बनी इम्युनिटी कुछ महीनों बाद कम होने लगती है. ऐसे में वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी है,

कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने इसकी जरूरत और बढ़ा दी है, क्योंकि नया वैरिएंट वैक्सीनेटेड को भी शिकार बना रहा है।

अभी उन्हीं बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे बुजुर्ग अपने डॉक्टर की सलाह पर तीसरी डोज ले सकते हैं, इसके लिए 'कोमोर्बिडिटी सर्टिफिकेट' जरूरी नहीं होगा।

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, बूस्टर डोज उन्हें दी जाएगी जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 9 महीने बीत गए हैं। मतलब ये कि अगर आपने पिछले साल जनवरी से मार्च के बीच दूसरी डोज लगवाई होगी तो आप तीसरी डोज ले सकते हैं।

आप तीसरी डोज के क्राइटेरिया में आते हैं तो आपको सरकार की ओर से मैसेज भेजा जाएगा। सरकार ने बताया है कि जिन्हें तीसरी डोज लगनी होगी, उन्हें CoWin प्लेटफॉर्म की ओर से मैसेज भेजा जाएगा।

मैसेज आने के बाद आप Cowin पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

बूस्टर डोज में वही वैक्सीन दी जाएगी जिसकी पहली दो डोज आपको लगी होगी. अगर आपने पहली दो डोज कोवैक्सीन (Covaxin) की ली होगी तो तीसरी डोज भी कोवैक्सीन की ही लगेगी. इसी तरह अगर पहली दो डोज कोविशील्ड (Covishield) की लगवाई होगी तो तीसरी डोज भी कोविशील्ड की ही लगेगी।

अब रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. CoWin पर आपका अकाउंट बन चुका है. अब बस मैसेज आने के बाद आप CoWin के जरिए बूस्टर डोज के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

जिस तरह वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगने पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिला है, उसी तरह बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

आज सीएचसी कप्तानगंज पर फ्रंटलाइनर को बूस्टर डोज लगाई गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.