पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षा जगत के मालवीय स्व0 पंडित सूर्यदत्त त्रिपाठी

पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षा जगत के मालवीय स्व0 पंडित सूर्यदत्त त्रिपाठी



यूपी, बस्ती। जिले के कप्तानगंज इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित सूर्यदत्त त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनके वंशज गौरव त्रिपाठी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन करते हुए शांति पाठ का आयोजन किया गया।

इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक,कप्तानगंज के मालवीय कहे जाने वाले,भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज स्व०पं० सूर्यदत्त त्रिपाठी के नाम की ख्याति पूरे जनपद में है।

शिक्षा की जर्जर स्थिति को देखते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कप्तानगंज कस्बे में पंडित सूर्य दत्त त्रिपाठी ने इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की स्थापना करते हुए क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया था। 

इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज एक ऐसे समय पर खोला गया था जिस समय क्षेत्र में विरले जगहों पर विद्यालय दिखाई देते थे।

ऐसे में कप्तानगंज के लोगों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्वर्गीय श्री त्रिपाठी ने इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की स्थापना की आज इस विद्यालय से पढ़ लिखकर बच्चे बड़े बड़े मुकाम पर कार्यरत हैं। शिक्षा की दिशा में क्षेत्र को पहचान दिलाने में श्री त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा है।

आज उनकी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।




इस मौके पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी,इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्र, राकेशमणि त्रिपाठी, विजयसेन त्रिपाठी"पंकज", राजेश त्रिपाठी,अरविंद मिश्रा, प्रमोद ओझा, मनोज ओझा, हरेंद्र देव तिवारी, सुभाष तिवारी, मनोज तिवारी, गोलू पांडेय, प्रदीप तिवारी,प्रमोद चौधरी,नवनीत त्रिपाठी, रवि तिवारी, बब्बू शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.