निषाद समाज को पौवा नहीं पावर चाहिए।
संवाददाता:ज्ञान चंद्र द्विवेदी
यूपी बस्ती गायघाट। बसपा, सपा और कांग्रेस पार्टी ने आज तक निषाद समुदाय के लोगों को पैसा और दारू का प्रलोभन देकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही। लेकिन अब निषाद समाज को पौवा नहीं पावर चाहिए। जो केवल भाजपा दे सकती है। अन्य सरकारों में राशन गोदामों में सड़ रहा था आज राशन गरीबों में बांटा जा रहा है। गरीबों को राशन महीने में दो बार दिया जा रहा है।
सोमवार को वह नगर पंचायत गायघाट में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऊपर अल्लाह नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे। अस्सी हमारा है और बीस में बंटवारा है।
राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी ने उपस्थित जनसमूह को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि योगी और मोदी सरकार में सबका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों के मकान का सपना भाजपा ने पूरा किया। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 45 लाख गरीबों को मकान दिया है। आवास के साथ ही उन्हें शौचालय की भी सुविधा दी गई है। विधायक रवि सोनकर ने मुख्य अतिथि डॉ संजय निषाद को राममंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विधायक रवि सोनकर ने कहा कि योगी व मोदी की सरकार ने एक साल में कोरोनारोधी टीका बनाकर लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं व गुंडों का बोलबाला था। भाजपा की सरकार आते ही गुंडे प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए जो बच्चे उन्हें जेल में बंद कर दिया गया।
जनसभा को विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, विधानसभा प्रवासी श्यामा चरन झा, देवानन्द त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, अखिलेश शुक्ला, प्रेम प्रकाश चौधरी, विष्णु दत्त शुक्ला, प्रेम नारायण आजाद, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शैल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ब्रह्मदेव यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रशीद अहमद ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन निषाद, बलराम निषाद, प्रभात निषाद, रामअचल निषाद, रामू निषाद के अलावा अभिषेक पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, बलवंत सिंह, सुरेश सिंह, सुनील अग्रहरि, श्रुति अग्रहरि, आलोक त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, संजय चौरसिया सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।