बस्ती: दुबौलिया में चल रही रामलीला में सातवें दिन अंगद रावण संवाद तथा लक्ष्मण शक्ति के मंचन को देख भाव विभोर हुए दर्शक

(आनंदधर द्विवेदी)

 दुबौलिया। आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज द्वारा रामलीला मंचन के आज सातवें दिवस पर अंगद- रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति  का मंचन चुने हुए कलाकारों द्वारा किया गया। 

ज्ञात हो दुबौलिया में रामलीला मंचन जारी है। सातवें दिन की लीला में अंगद-रावण संवाद और लमण शक्ति का मंचन किया गया। देर रात तक दर्शकों ने रामलीला का जमकर लुत्फ उठाया।

अंगद रावण के दरबार में जाकर उसे सीता को वापस लौटाने को कहते हैं। जिसके बाद युद्ध का मंचन होता है। राम और रावण की सेना युद्ध मैदान में आती है। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध होता है। मेघनाद के बाण से उन्हें शक्ति लगती है। 

हनुमान का उन्हें युद्ध मैदान से लाना, लंका से सुषेण वैद्य और द्रोणांचल से संजीवनी बूटी लाने का तक का मंचन हुआ।
लीला का मुख्य आकर्षण अंगद-रावण संवाद रहा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान- विजय शंकर सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में के के सिंह ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता,विनोद शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता,विनय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ,सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि दुबौलिया, हीरा सिंह, नीरज सिंह प्रधान, अनिल सिंह,टिंकू गुप्ता,  विनोद यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र पाल सिंह, श्याम नारायण सिंह ,विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह,  बिपिन सिंह, विशाल सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह व तेजभान सिंह आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.