देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस का आयोजन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था, उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था, बच्चे भी नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे इसलिए यें खास दिन बच्चों को समर्पित होता है. बाल दिवस के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा इस दिन स्कूलों में क्विज, भाषण, निबंध, वाद-संवाद समेत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
आज पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कप्तानगंज के समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने माँ सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया एवं विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।
उन्होंने बच्चो द्वारा लगाई गई बाल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में हाईवे के देवदूत ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी एवं बच्चो को बताया कि यदि परिवार का कोई भी सदस्य मोटरसाइकिल से यात्रा करने जा रहा हो तो उन्हें हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सलाह दें और हेलमेट पहनाकर घर से जाने दें।
उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं नियमों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल तिवारी ने मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पत्रकार प्रमोद ओझा,वंदना त्रिपाठी, जगन्नाथ मिश्रा, प्रीति वर्मा, प्रशांत वर्मा,साधना शुक्ला, अनिल उपाध्याय,गुड्डू तिवारी अभिषेक, पंकज,शिवम तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



