वृद्धाश्रमवासियों की होली बनाई रंगीन
बस्ती। रंगो और उल्लास के पर्व होली की पूर्व संध्या पर बस्ती में कारवाँ फाउण्डेशन के सदस्यों ने सचिव अर्पण श्रीवास्तव चंदन के संयोजन में बस्ती वृद्धा आश्रम पर पहुँचकर वृद्धों के संग होली का त्यौहार मनाया। वृद्धाश्रम पर सभी ने एक साथ मिलकर अबीर गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया साथ ही साथ फल, मिष्ठान, अबीर और गुलाल का वितरण भी किया गया।
तत्पश्चात बस्ती के विभिन्न स्थानों पर गरीब बच्चों,गरीब जनों के साथ होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूरज श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा हमारे देश में संगठित परिवार रहने की परंपरा चली आ रही है परंतु वर्तमान परिवेश में हालात ऐसे विकराल होते जा रहे हैं कि यहाँ भी वृद्धाश्रमों को संचालित करने की आवश्यकता पडऩे लगी है इसीलिए सभी से गुजारिश की कि छोटे-मोटे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने खुशियों में वृद्ध जनों को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि यह त्यौहार एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है
इस मौके पर हाशिम अहमद आज़मी विक्की, रामेंद्र त्रिपाठी, प्रतीक श्रीवास्तव, रितिक श्रीवास्तव, देवांश शुक्ला, शिवम चन्द्रा, अभिषेक पाण्डेय, अमन पाण्डेय, सहित तमाम युवा मौजूद रहे



