कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में कप्तानगंज चौराहे से दो टैक्सी चालकों को किया गिरफ्तार

 कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में कप्तानगंज चौराहे से दो टैक्सी चालकों को किया गिरफ्तार


बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट के मामले मे दो टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार दोनों टैक्सी चालकों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान करते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा में न्यायालय उपजिलाधिकारी हरैया के लिए रवाना कर दिया, जहां से एसडीएम द्वारा दोनों टैक्सी चालकों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कप्तानगंज चौराहे पर दो टैक्सी चालक पहले नंबर लगाने को लेकर भिड़ गए मामला गंभीर होते देख पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया, न मानने पर दोनों को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया, जहां से दोनों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया। जहां से इन दोनों को एसडीएम द्वारा जेल भेज दिया गया ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.