रुधौली पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

 रुधौली पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों के पास से 65.740 किलोग्राम गांजा व बोलेरो वाहन बरामद

(आनंदधर द्विवेदी)

आप को बता दें प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-03.04.2023 को थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/ क़ानून व्यवस्था व क्षेत्र सुरक्षा/ देखभाल हेतु रात्री गश्त के दौरान बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर समय 03:05 बजे नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु समस्त टीम को रुपये 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर गिरफ्तार 05 अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2023 धारा 8/20 NDPS Act व धारा 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

01- राजेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 CC-रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (उ0प्र0)।

02- काशीनाथ पुत्र रुदल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी टड़वा सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर (उ0प्र0)।

03- रमाशंकर जायसवाल पुत्र कपिलदेव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी मोहन बाजार महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद सिवान (बिहार)।

04- साहिल अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 CC-रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (उ0प्र0)।

05- स्वामीनाथ निषाद पुत्र चन्द्रभान निषाद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम डाड़ी थाना गोला जनपद गोरखपुर (उ0प्र0)।

बरामदगी का विवरण

01- 65 किलो 740 ग्राम गांजा

02- एक अदद चार पहिया वाहन बोलेरो (रजिस्टर गाड़ी संख्या-UP-53-AC-5400)

घटना व पूछताछ का संछिप्त विवरण

प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-03.04.2023 को थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/ क़ानून व्यवस्था व क्षेत्र सुरक्षा/ देखभाल हेतु रात्री गश्त के दौरान बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर समय 03:05 बजे नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों क्रमशः 01- राजेंद्र प्रसाद गौड़ से 09.478 किलोग्राम 02- काशीनाथ पुत्र रुदल से 10.230 किलोग्राम 03- रमाशंकर जायसवाल से 10.292 किलोग्राम 04- साहिल अंसारी से 10.846 किलोग्राम 05- स्वामीनाथ निषाद से 10.100 किलोग्राम 06- बोलेरो वाहन की पिछली सीट पर रखे 02 पैकेट से क्रमशः 6A- 10.600 किलोग्राम 6B- 04.194 किलोग्राम (कुल 65 किलो 740 ग्राम) गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया |

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग नेपाल राष्ट्र से गांजा खरीदकर जनपद बस्ती व उसके आस-पास के जनपदों में ले जाकर फुटकर में बेच देते हैं जिससे ज्यादा मुनाफ़ा होता है |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

01- प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार जनपद  बस्ती |

02- प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती | 

03- प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती |

04- हे0का0 दिग्विजय सिंह, का0 अभिलाष सिंह, का0 राजू यादव, का0 अंकित राय, का0 शुभेन्द्र तिवारी थाना रुधौली जनपद बस्ती |

05- हे0का0 सुधीर शर्मा, का0 रमेश चौहान, का0 धर्मेंद्र कुमार, का0 अरविंद यादव, का0 धीरज यादव, का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती

06- हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 हिन्दे आज़ाद सर्विलांस सेल जनपद बस्ती

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.