उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद ने हसीनाबाद गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

 उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद ने हसीनाबाद गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण


जिला अधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा दिए गए गेहूं के खरीदने के लिए उचित प्रबंध करते हुए सभी क्रय केंद्रों को संचालित करने का निर्देश दिया गया।डीएम बस्ती के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद ने तहसील क्षेत्र के पैकोलिया थाना अंतर्गत हसीनाबाद गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया एवं केंद्र प्रभारी और रमित कुमार जयसवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्र पर आए हुए क्षेत्र के किसानों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता में आता है उन्हें पानी और छाया के साथ समय से गेहूं बेचने का मौका मिले। स्टॉक रजिस्टर को चेक करते हुए उन्होंने पाया कि 11000 प्लास्टिक के एवं 1000 जूट के बोरे रोडस्टर मशीन इलेक्ट्रॉनिक कांटा दो एक ईपास मशीन मौजूद मिली।

वही क्रय केंद्र के प्रभारी और रमित कुमार जयसवाल ने कहा कि अभी किसान गेहूं की कटाई कर रहे हैं किसानों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है कि समय से क्रय केंद्र पर पहुंचकर गेहूं बेच सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के साथ अन्य राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.