सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन




यूपी, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के हाइवे से सटे नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर 10 आदि शक्ति नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नकटीदेई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के चिकित्सक डॉक्टर संजीव जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें दिनचर्या रहन सहन एवं परहेज की जानकारी दी गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुफ्त में जांच व दवाएं उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम से राम जियावन यादव,बच्चूलाल,गुड़िया गुप्ता,संध्या,सुमन, रूपा देवी आदि ने स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई।

इस मौके पर कप्तानगंज के वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, किसान मोर्चा के नेता गौरव त्रिपाठी, कोटेदार संघ के महामंत्री मोहम्मद करीम,भारतीय जनता पार्टी कप्तानगंज के मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय,आईटी सेल के संयोजक रवि तिवारी, भाजपा नेता विजय सेन त्रिपाठी पंकज, अजय मोदनवाल,अखिलेश प्रताप सिंह,नवनीत त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.