व्यापारियों ने जिलाधिकारी से बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार के बजाय शनिवार को करने हेतु की मांग

व्यापारियों ने जिलाधिकारी से बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार के बजाय शनिवार को करने हेतु की मांग



जिलाधिकारी महोदय ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी हेतु जताई सहमति:जय प्रकाश सोनी (व्यापार संघठन अध्यक्ष) 


यूपी,बस्ती। जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज के व्यापार संघठन ने जिलाधिकारी बस्ती को नगर पंचायत कप्तानगंज के साप्ताहिक बंदी रविवार को शनिवार के दिन बंदी हेतु ज्ञापन दिया।

बता दें जिलाधिकारी बस्ती द्वारा जिले के नवनिर्मित नगर पंचायतों में साप्ताहिक बंदी के लिए निर्देश जारी किया गया था। जिसमे कप्तानगंज बाजार को रविवार के दिन बंद करने के लिए पत्र जारी हुआ था। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघठन कप्तानगंज के अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर साप्ताहिक बंदी रविवार की बजाय शनिवार को बाजार बंद रखने हेतु अपनी बात रखी।

जिलाधिकारी बस्ती आंद्रा वामसी ने व्यापार संघठन के अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी से पत्र लेने के उपरांत कहा कि साप्ताहिक बंदी एक दिन होना है। पत्र के मुताबिक कप्तानगंज बाजार में साप्ताहिक बंदी शनिवार को किए जाने का आग्रह किया गया है। जिस पर डीएम बस्ती ने शनिवार को बंदी हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम की सहमति मिलने पर व्यापार संघठन के अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वार्ता के दौरान व्यापार संघठन के अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने बताया कि बाजार में रविवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को शनिवार के दिन रखने हेतु जिला अधिकारी बस्ती को पत्र दिया गया है। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा कप्तानगंज नगर पंचायत के बाजार बंदी का दिन शनिवार करने हेतु संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

साथ ही श्री सोनी ने कहा कि कप्तानगंज के समस्त व्यापारी शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन मानते हुए बाजार बंद रखेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र कुमार गुप्ता,धनपत सिंह,बृजेश गुप्ता,मोहम्मद करीम,अनिल कसौधन,अनिल कुमार गुप्ता,दुर्गा प्रसाद,रामकुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.