अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ने ब्लॉक इकाई का किया गठन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ने ब्लॉक इकाई का किया गठन



यूपी,बस्ती। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह,महामंत्री घनश्याम सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हरैया तहसील के विक्रमजोत ब्लॉक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विक्रमजोत ब्लॉक इकाई के कार्यकारिणी का गठन किया गया।



कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के विभिन्न ब्लाकों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की इकाई का गठन किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को हरैया तहसील के अंतर्गत विक्रमजोत ब्लॉक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में ठाकुर मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह,महामंत्री ठाकुर जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर हेमंत सिंह व रणजीत बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर अमरेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी ठाकुर दिवाकर सिंह, संयोजक लखपत सिंह के नाम का चयन उपरोक्त पदों पर किया गया।

इस मौके पर संघ के पदाधिकारी में गिरिजेश सिंह, रणजीत सिंह, अनिल सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह शाहिद अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.