भाजपा के संगठन पर्व कार्यशाला में नये सदस्यों को जोड़ने पर जोर

 भाजपा के संगठन पर्व कार्यशाला में नये सदस्यों को जोड़ने पर जोर


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी हरैया मण्डल की संगठन पर्व कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष शिव नारायण जायसवाल के संयोजन ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को 20 नवम्बर तक 50 नये सदस्य जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे संगठन के सक्रिय सदस्य बन सकें।

मण्डल संगठन पर्व सहयोगी राजकुमार शुक्ला ने कार्यशाला में कहा कि बूथ समिति गठन के बाद मण्डल का गठन चुनाव आयोजित किए जाएंगे। कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, और यह कार्यशाला आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण कदम है। सभी बूथों का गठन 15 नवम्बर से 25 नवम्बर तक सर्वसम्मति से किया जाएगा। बताया कि 2 सितम्बर से शुरू हुआ सदस्यता अभियान जोर पकड़ चुका है और भाजपा के ढाई लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। कहा कि इसमें भाजपा के सदस्यों को पूरी ताकत से हिस्सा लेना चाहिये ।

कार्यशाला में सह चुनाव अधिकारी राम सिंगार ओझा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ,पूर्व अध्यक्ष धु्रव नारायण सिंह, सह सदस्यता प्रभारी मानस भूषण त्रिपाठी ,जिलाउपाध्यक्ष प्रत्युष सिंह ,जिला मंत्री कुँवर आंनद सिंह , वीरेंद्र गौतम , चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष गुप्ता अतुल तिवारी सहित मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.