शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा का निधन, शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों में शोक की लहर

शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा का निधन, शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों में शोक की लहर 



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र के निधन से पूरे शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। 

बस्ती जिले के महाराजगंज कस्बे के निकट फरेंदा जागीर नरायनपुर निवासी रमेश मिश्रा विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे परिवार के लोगों ने विभिन्न बड़े अस्पतालों में दिल्ली लखनऊ गोरखपुर आदि स्थानों पर उनका इलाज कराया लेकिन गंभीर बीमारी से ग्रसित श्री मिश्र को परिवार के लोग बचा नहीं पाए,बुधवार को इलाज के दौरान बाबा गोरखनाथ अस्पताल गोरखपुर में उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियो एवं शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

बस्ती जनपद के उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह,बालकृष्ण ओझा,दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी सहित शिक्षामित्र संगठन के वीरेंद्र शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, गिरजेश दुबे, आनंद दुबे, राम पराग, याद राम चौधरी, हनुमान प्रसाद यादव, सरवन यादव सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।


अपडेट 


शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष का निधन,शिक्षामित्रों में शोक


-सन् 2002 से शिक्षामित्र के पद पर तैनाते थे रमेश चन्द्र मिश्र


कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्न का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षामित्रों में शोक की लहर है। गोरखपुर से शव शाम को करीब साढ़े सात बजे पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल है। 

 हरैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर निवासी रमेश चन्द्र मिश्न सन् 2002 में शिक्षामित्र के पद पर तैनाती हुई थी वर्तमान में कम्पोजिंट विद्यालय पड़सौड़ा में तैनात थे। कुछ माह पहले तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया। इसके बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज दोपहर में अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षामित्रों में शोक की लहर है। 

   फरेन्द्रा जांगीर निवासी रमेश चन्द्र मिश्र शिक्षामित्र मित्र संघ में प्रान्तीय महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद तैनात थे। उनके निधन से शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने शोक की लहर हैं। शव घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में शिक्षामित्र के पदाधिकारी मौजूद हैं। रमेश चन्द्र मिश्न के दो बेटे है। दोनों बेटों का विवाह हो चुका है। 

  प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेन्द्र चन्द्र मिश्न के निधन पर संजय यादव जिला संरक्षक,प्रवीण श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,वीरेंद्र कुमार शुक्ल जिलाध्यक्ष,मुक्तेश्वर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष,वसीऊल्लाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राकेश कुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष,पवन शुक्ला जिला उपाध्यक्ष,रत्नेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष,दिनेश उपाध्याय जिला महामंत्री,असद जमाल जिला कोषाध्यक्ष,संदीप सिंह जिला संगठन मंत्री,बाबूलाल जिला संगठन मंत्री,राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला संगठन एवं मीडिया प्रभारी,शिव कुमार चौधरी, शिव शंकर साहू, नवल किशोर वर्मा, बाबूलाल, राम प्रकाश वर्मा, श्रवन यादव सहित पदाधिकारियों ने शोक सम्वेदनाएं व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.