पति से मिलने जेल पहुंची नवनिर्वाचित विधायक पत्नी

 पति से मिलने जेल पहुंची नवनिर्वाचित विधायक पत्नी

सीसामऊ के नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी ने जिला कारागार में बंद अपने पति एंव पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से की मुलाकात



महराजगंज जिला कारागार में बंद कानपुर के सीसामऊ से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज अपने पति से मिलने महराजगंज जिला कारागार पहुँची। नसीम सोलंकी विधानसभा उपचुनाव में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। जेल में अपने पति से मुलाकात के बाद बाहर निकली विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि वह लोग खुश हैं और उनके पति भी खुश हैं। पति के जेल में बंद होने के बाद पिछले 2 साल से हम लोग झेल रहे हैं। चुनाव में जीत के लिए विधानसभा की जनता और सपा और कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सपा के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहां की सरकार ने अपने अहंकार में इस सीट को जबरिया खाली कराई गई थी उस पर जनता ने उनको माकूल जवाब दिया है और यह बताया है कि लोकतंत्र में अहंकार का कोई स्थान नहीं है इस प्रकार से जनता के दिए जनादेश को नाकारा नहीं सकते हैं और यह कानपुर के लोगों ने बखूबी बताया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.