नही रहे बिसाते की दुकान के प्रमुख व्यवसाई संतलाल गुप्ता
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज बाजार में बिसाते की दुकान के प्रमुख व्यवसाई संतलाल गुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया।
कप्तानगंज नगर पंचायत के बिसाता,चूड़ी एवं कॉस्मेटिक सामान के प्रमुख व्यवसाई संतलाल गुप्ता 59 पुत्र स्व0 मिठाई लाल गुप्ता के निधन पर बाजार के व्यवसायियों सहित अन्य बड़े पैमाने पर चूड़ी,बिसाता आदि का काम करने वाले व्यापारियों में शोक व्याप्त है।
बता दें दो दशक पूर्व कप्तानगंज बाजार में मामा भांजे संतलाल व जुग्गीलाल बिसाता वाले की दुकान का नाम पूरे जनपद में प्रचलित था।
लंबे समय तक मामा भांजे की जोड़ी बनी रही और बाजार में उनका नाम बना था।
कई वर्ष तक साथ रहे मामा और भांजे संतलाल व जुग्गीलाल ने कप्तानगंज के प्रमुख चौराहे पर दो अलग-अलग स्थान पर अपने-अपने दुकान को खोलकर व्यापार करना शुरू किया।
और दोनों लोग अलग व्यवसाय करने लगे।
मृतक संतलाल गुप्ता के चार पुत्र एक पुत्री में से तीन पुत्रों एवं एक पुत्री का विवाह हो चुका है एवं एक छोटे पुत्र सोनू का विवाह नहीं हुआ है।
कुछ साल पहले संतलाल गुप्ता के पैर में संक्रमण के चलते पैर काटना पड़ा था। वह शुगर के चपेट में आ गए और धीरे-धीरे करके बीमारियों ने घेर लिया और आज इलाज के दौरान सुबह उनका निधन हो गया।
कप्तानगंज कस्बे में बिसाते की कृष्णा जनरल स्टोर के नाम से उनकी दुकान है जिसका संचालन उनके बेटे राजकुमार गुप्ता द्वारा किया जाता है।
उन्होंने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार भ्यूरा दुबौलिया के सरयू तट पर बुधवार दोपहर में किया जाएगा।
कप्तानगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी,जितेंद्र गुप्ता,सुनील गुप्ता,जगदीश गुप्ता,कन्हैया लाल गुप्ता,अवधेश मिश्रा,बैजनाथ सिंह, नवल सिंह,राम सुरेश चौधरी,जयकरन गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,राजेश गुप्ता,विजय गुप्ता,संजय गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मोहन मोदनवाल,सुनील सिंह,सोनू गुप्ता,आदर्श चौरसिया,पप्पू गौड़,चंद्रशेखर यादव आदि व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया।
