मकर संक्रांति पर होने वाले कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बाबा भारीनाथ धर्मशाला समिति की बैठक सम्पन्न

मकर संक्रांति पर होने वाले कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बाबा भारीनाथ धर्मशाला समिति की बैठक सम्पन्न 




यूपी,बस्ती। बाबा भारीनाथ धर्मशाला समिति की बैठक बुधवार को बाबा भारीनाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें समिति के माध्यम से मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाने के साथ समिति से जुड़े लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।

मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार 14 जनवरी को समिति की तरफ से बाबा भारीनाथ शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ, विद्वानों का सम्मान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों को प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था भी की जाएगी। समिति के संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल मिश्र ने 13 वर्ष पूर्व मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की शुरुआत की थी। तब से लगातार हर वर्ष मकर संक्रांति पर समिति द्वारा यह आयोजन किया जाता है। बैठक में समिति से जुड़े लोगों ने अपने सुझाव और विचार दिए। 

बैठक को रामनाम पांडेय, कार्यक्रम संयोजक साचेंद्र कुमार मिश्र, सहजानंद मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, उपेंद्र दुबे, बलराम यादव, सोमनाथ पांडेय, प्रमोद ओझा, सूर्य प्रकाश शुक्ल, बबलू पांडेय, राहुल तिवारी, रुद्रनाथ पांडेय, अनीश त्रिपाठी पट्टूराम यादव, नंदकिशोर गुप्ता, शत्रुघ्न त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।

इस दौरान संजय प्रताप सिंह, गौरव तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, राजेश सिंह, जगराम, जवाहरलाल, राम नेवास मौर्या, सोनू यादव, मुन्ना यादव, राम कमल यादव, अभिराम मिश्र, भवानीफेर उपाध्याय, लवकुश पांडेय, अनिल मिश्र, राजू पांडेय, रजनीश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.