डॉ0 कुलदीप मिश्रा एवं विपिन त्रिपाठी ने पत्रकारों के साथ बैठक कर दी नववर्ष की बधाई
आनन्दधर द्विवेदी
बस्ती /डॉक्टर कुलदीप मिश्रा चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन , एडवाइजर (बी.डी.) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, नोडल आफिसर-खाद्य सुरक्षा मानक एवं प्रमाणन (उ.प्र.) नेअपने निज आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नववर्ष की सभी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना है। नया साल नए संकल्प और नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। हम सभी नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश-प्रदेश और समाज की उन्नति में भागीदार बनें।
डॉक्टर कुलदीप मिश्रा ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा है कि "हम नए साल का स्वागत इस उम्मीद और विश्वास के साथ करें कि यह हमारे लिए नई संभावनाएं और बेहतर भविष्य लेकर आएगा।"
भाजपा नेता विपिन त्रिपाठी ने कहा समाज में सभी समुदाय को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने में मीडिया जगत का विशेष योगदान रहता है और टीम वर्क के साथ यह करने से समाज के सभी वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सकता है।
अंत में उन्होंने कहा कि नए साल में नई खुशियों कि शुरूआत करें...
छोड़ें पुरानी बातों को नई कहानी की बात करें ।
