नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाददाता: आनंद धर द्विवेदी
यूपी, बस्ती। भाजपा मंडल दुबौलिया के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार सिंह बड़े व सन्तोष पाण्डेय जिला प्रतिनिधि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यकताओं ने विशेश्वरगंज स्थित उत्सव पैलेस मैरिज हाल में स्वागत समारोह आयोजित कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ओर से मिला यह सम्मान मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी द्वारा दिए गए कर्तव्य का निर्वहन करूंगा।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष समीर चौहान, शिव प्रसाद सिंह, रणजीत सिंह,राम सिंह, उमेश सिंह, प्रवीण कुमार,जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत प्रताप सिंह,अमित द्विवेदी, सूरज शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
