दुबौलिया पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत
(आनन्द धर द्विवेदी)
बस्ती। दुबौलिया विकासखंड के रामापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का जोरदार स्वागत हुआ। संतोष पांडे की अगुवाई में हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर श्री राम सिंह प्रधान प्रतिनिधि, अरविंद पांडे, शीतला प्रसाद पांडे, विजय शंकर शुक्ला, गोरखा जिला अध्यक्ष रामबोध पांडे, संतोष यादव प्रधान, निखिल द्विवेदी, सतीश पांडे (ब्लॉक अध्यक्ष), अंकित पांडे (गौ रक्षा उपाध्यक्ष), कृष्णा पाठक, प्रफुल पांडे, श्री पाठक, हरिओम पांडे, दिव्य नारायण पांडे, अमरजीत सिंह, शिव कुमार मिश्रा, राजेश राजभर, अमित द्विवेदी, चंद्रभूषण पाठक और गिरीश चंद्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

