सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

बस्ती। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बस्ती में कार्यरत रहे प्रभारी अधिकारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र संतकबीरनगर में रामसूरत द्विवेदी के सेवानिवृत होने पर विभाग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें उनके योगदान की व्यापक चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके कार्यों से जहां उच्च अधिकारी प्रसन्न रहते थे वहीं अधीनस्थ के प्रति उनके भीतर स्नेह की भावना व्याप्त थी। उन्होंने पूरे कार्यकाल में अपने कर्तव्य एवं सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वक्ताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घवान होने की कामना किया।

     इस अवसर पर प्रदीप कुमार चौधरी, सुरेंद्र प्रताप यादव, शरद कुमार, विजय कुमार, राहुल, रामकिशोर चंदेल, गंगाराम, दाताराम पांडे, पारसनाथ यादव, संतराम यादव, भानु प्रताप त्रिपाठी, राम सजीवन दुबे, राजेंद्र उपाध्याय, राकेश तिवारी, लवकुश सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश शर्मा, सोनू पांडे, सौरभ, राजन दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.