टेबलेट मिलने से बच्चों के चेहरे खिले,तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

टेबलेट मिलने से बच्चों के चेहरे खिले,तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा



कप्तानगंज,बस्ती। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मां गायत्री शिक्षण संस्थान (मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र पीजी कालेज) में निःशुल्क टेबलेट का वितरण किया गया।




टेबलेट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरैया उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी एवं नगर अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा छात्राओं में टेबलेट का वितरण किया गया।

विद्यालय के संरक्षक अशोक मिश्र एवं निदेशक डॉ0 अरविंद कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र भेट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीएन मिश्र ने किया।

इस अवसर पर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा,मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल तिवारी, फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम के जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा,मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी,राकेश चौधरी,बृजेश त्रिपाठी,पीसी मिश्र,सोनिया मिश्रा,राजकुमार गुप्ता,विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.