सब-रजिस्ट्रार पद पर चयन के बाद निखिल श्रीवास्तव का गांव में भव्य स्वागत

सब-रजिस्ट्रार पद पर चयन के बाद निखिल श्रीवास्तव का गांव में भव्य स्वागत





यूपी,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव निवासी चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव के पुत्र निखिल श्रीवास्तव के सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित होने के उपरांत उनके गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।


कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचते ही क्षेत्रीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके पश्चात जैसे ही वे अपने पैतृक गांव पगार पहुंचे, वहां भी ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निखिल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। 

ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मेहनत और लगन से युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी।

निखिल श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं एवं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। 

उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में निखिल के परिजन,गांव के लोग तथा कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, डॉ0अरविंद मिश्रा,डॉ0 अनिल तिवारी, हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी,राम चंद्र तिवारी, वीरेंद्र ओझा,राम सुरेश चौधरी,दुर्गा प्रसाद पांडेय,प्रभाकर मिश्र,अजय गुप्ता,अरविंद पांडेय,बबलू गुप्ता,लल्लू यादव,कवींद्र चौधरी,भान सिंह,दुर्गा प्रसाद,अमित श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,बृजेश गुप्ता,आशुतोष श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव,गणेश शर्मा,आलोक पांडेय,केशवराम,सुखचैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

सभी ने निखिल को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.