इस माह 07 बेटियों की शादी में मदद के लिए हुआ सत्यापन
यूपी,महराजगंज। बेटियों की शादी एवं आकस्मिक निधन में मदद करने वाली फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम इस माह जिले की 07 बेटियों के माता पिता का आर्थिक सहारा बनेगी। प्रत्येक परिवार को लगभग 2 लाख तक मदद प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किया गया।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस माह फरेन्दा ब्लॉक में महुअवा उर्फ महुई के राम मिलन की पुत्री रिशु, ,सिसवा ब्लॉक में लक्ष्मीपुर एकडंगा के हरिशंकर की पुत्री बबली, पनियरा ब्लॉक में सतगुरु के रामप्रवेश मौर्य की पुत्री स्मिता, पनियरा के फातमा खातून की पुत्री समिरुन निशा, हरखपुरा डोमरा के नौमीनाथ की पुत्री निशा पाल, औरहिया की रजुला देवी की पुत्री रंजनी पासवान, अकाली देवी की पुत्री शशिकला सहानी की शादी में सभी सदस्य 50- 50 रुपये भेज कर प्रत्येक परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेंगे। महराजगंज जनपद से अब तक 15 हजार लोग जुड़ चुके हैं।
संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि एफआरसीटी के 93 हजार सदस्य आपकी सहकारिता से सदस्यों की बेटी की शादी में इतना बड़ा आर्थिक मदद करते है।
सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह एवं चरन सिंह कंवर द्वारा बताया गया कि अब तक हमारी टीम 92 बेटियों की शादी में लगभग 1 करोड़ 22 लाख एवं 6 दिवंगत परिवारों को 72 लाख रुपये की मदद कर चुकी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील वर्मा,कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ0 कैलाश नाथ मौर्य, मो0 सलाउद्दीन, रंजीत चौधरी,अरुण प्रजापति, अनिल वर्मा, ब्रह्मानंद,राजकुमार,रितेश्वर त्रिपाठी,विमलेश त्रिपाठी,ग्राम प्रभारी राजबली राजेश,रफीक, लाल बाबू आदि उपस्थित रहे।







