बस्ती: पैकोलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती।जिले की पैकोलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 

बता दे पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव निवासी विनोद चौधरी पुत्र रामसूरत चौधरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। 
जिसमें अभियुक्त विनोद वांछित चल रहा था। 
वही आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनोद चौधरी को घोघरिया घाट पिपराकाजी के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का काफी लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है, इसके ऊपर जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.