बस्ती:विद्युत व्यवस्था बहाल करने में लगे कर्मचारी

बस्ती:विद्युत व्यवस्था बहाल करने में लगे कर्मचारी



तेज बारिश व हवा के चलते बिजली व्यवस्था है बाधित
रात में भी कर्मचारी फाल्ट खोजने में लगे


यूपी, बस्ती। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों द्वारा देर रात तक बिजली का फाल्ट खोजा जा रहा है लगातार कई बार कर्मचारियों द्वारा फाल्ट सही किया गया लेकिन किसी न किसी पोल पर तार की शॉर्ट सर्किट से विद्युत बहाली नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि फाल्ट खोज कर जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी। विद्युत विभाग के कर्मचारी देवी प्रसाद,सरवन कुमार,दीपक कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारियों से बात हुई।

उन्होंने बताया कि कप्तानगंज के बनहरा मदनपुरा,लहिलवारा सहित पगार गांव के पोल पर सप्लाई फाल्ट हो रही है। जिसे सही करने का प्रयास किया जा रहा है, कोशिश की जा रही है कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.