नवीन अपडेट...
एक नहीं 2 दिन बंद रहेगा स्कूल
यूपी,बस्ती। भारी बारिश के चलते दो दिन बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश, ज्ञात हो पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पूरी तरह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं तो कई जगह बिजली के खंभे गिर गए हैं, बिजली व्यवस्था भी कई जगह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, वही ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने को लेकर काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 व 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।



