शिक्षक संघ ने तेज बारिश के कारण अवकाश करने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने तेज बारिश के कारण अवकाश करने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की मांग को लेकर दिया ज्ञापन


जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से विद्यालयों में भरा पानी


यूपी,बस्ती। जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में यह अवगत कराया कि परिषदीय विद्यालयों में जलजमाव की स्थिति हो गई है एवं पुराने मकान के विद्यालयों में पानी भी टपकता है, जिससे फर्श पूरी तरह गीला हो गया है, जिससे विद्यालय में फर्श पर बच्चों के बैठने में असुविधा होगी,इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर होगा, ऐसे में कर्मचारियों सहित बच्चों का विद्यालय में जाना उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। 

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि  लगातार हो रही बारिश एवं ठंडी हवा के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इसके लिए सावधानी बरतने के लिए आवश्यकता है। 

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए। ज्ञापन देते समय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.