बस्ती: हरैया की उपजिलाधिकारी बनी अमृतपाल कौर

बस्ती: हरैया की उपजिलाधिकारी बनी अमृतपाल कौर


नवागत उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ललित कुमार ने किया स्वागत


हरैया,बस्ती। बस्ती जिले के हरैया तहसील में उप जिला अधिकारी के पद पर तैनात रहे सुखबीर सिंह का स्थानांतरण होने के उपरांत भानपुर में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अमृतपाल कौर को जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने तहसील हरैया के उपजिलाधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी।

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ललित कुमार यादव द्वारा नवागत उप जिलाधिकारी का अमृतपाल कौर का बुके देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष राम सुमेर,संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.