बस्ती:किसानों की मौत पर सपा ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर में हुए किसानों की मौत पर सपा ने जताई नाराजगी
यूपी, बस्ती। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बस्ती जिले के कप्तानगंज में किसानों की मौत पर विरोध जताते हुए कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की।
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हृदयराम यादव ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से किसान बिल को वापस लेने की मांग निरंतर करते आ रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बेकसूर किसानों की जो निर्मम हत्या की गई है। वह पूरी तरह गलत है। भारत देश किसान प्रधान देश है यदि किसान की मांग इस देश में नहीं मानी जाएगी तो वह अपनी मांग लेकर किसके सामने जाएं।
वही कप्तानगंज के सपा नेता सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार अपने हठी रवैया के चलते किसानों का बिल वापस नहीं ले रही है जो पूरी तरह से गलत है। यह आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान उठाकर सहना पड़ेगा। भविष्य में आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी का होगा,जिसमें सभी का हित है।
कैंडिल मार्च में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हृदय राम यादव,सपा नेता सुनील चौधरी, दुर्गेश प्रजापति,रवि चौधरी, आजम खान,अभिषेक चौधरी, शैलेश पटेल, हरिकेश यादव,विजय यादव,अवधेश कुमार आदि शामिल हुए।


