बस्ती:श्रम विभाग द्वारा बच्चों में साइकिल का वितरण
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज विकासखंड के अंतर्गत इन्दिरा गांधी इण्टर कॉलेज के परिसर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत (यूपीबीओसीडब्ल्यू) में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल नें साइकिल वितरण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई एवं उपस्थित बच्चों/बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के हित का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी,विधानसभा विस्तारक पुनीत यादव, गया प्रसाद मिश्र सहित श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
