बस्ती: बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद जिम्मी ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क
नेता ने मांगा बसपा के पक्ष में जनता से समर्थन
यूपी,बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद उर्फ जिम्मी लगातार क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क करते हुए लोगों से बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने आज कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के हलुआ,मानपुर,कंचन पुर,धधरिया सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क करते हुए बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनता से बसपा के समर्थन में वोट करने की बात कहते हुए सभी को आश्वस्त किया कि बसपा सरकार में सभी का हित सुरक्षित है और जब भी सरकार बसपा की बनी है तो सभी वर्गो के लिए बसपा ने काम किया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए जनता से बसपा के पक्ष में आगामी चुनाव में समर्थन मांगा।
उन्होंने क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण किया उनके साथ बहुजन समाज पार्टी के अन्य समर्थक क्षेत्र में बसपा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
