बस्ती:कप्तानगंज में समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
यूपी,बस्ती ।जिले कप्तानगंज के वायरलेस चौराहा पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने जनसभा को संबोधित किया।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से सपा के कार्यकर्ता ने भरी चुनावी हुंकारजन जन की यही पुकार अखिलेश अब की बार
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सावित्री लान वायरलेस चौराहा पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे जिससे कार्यक्रम का चार चांद लगा दिया।
इस दौरान उन्होंने पार्टी को पिछड़ा वर्ग का सच्चा हितैषी बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने व्यक्तिगत लाभ के लिए पिछड़ा समाज को ठगा। ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। सपा कार्यकर्ताओं को पूरे जोश खरोश के साथ चुनावी मोड में आ जाने को कहा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किसानों की आय दोगनुी तो नहीं हुई लेकिन खाद-बीज, गैस सिलेण्डर के दाम दो गुने हो गए। युवा बेरोजगार घूम रहा है। सरकार के पास नौकरियां नहीं हैं। व्यापारी जीएसटी का शिकार हो गया है।
जिला सचिव कोविंद चौधरी 'अतुल' द्वारा विधानसभा कप्तानगंज में लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगो को सपा के कार्य को बताते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेक कर माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं जिससे हर वर्ग के लिए किसान, बेरोजगार के साथ सपा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े गा। मुख्य अतिथि कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों को हक व सम्मान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में अपराध चरम पर है, जनता मंहगाई की मार से परेशान है। देश का अन्नदाता अपने हक की रक्षा के लिए सड़क पर आन्दोलन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन, लोहिया आवास, लैपटाप आदि योजनाओं को योगी सरकार द्वारा बंद करने से जनता में आक्रोश है।
इस कार्यक्रम में महेंद्र नाथ यादव, ज्ञानचंद्र चौधरी, राजमणि चौधरी, सुनील चौधरी, रवि चौधरी, अवधेश चौधरी समेत सपा के कई नेता कार्यकर्ता, युवा नेता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
