संतकबीरनगर में जन विश्वास यात्रा को समर्थन देने पहुँचे गृहमंत्री अमित शाह
यूपी,बस्ती मंडल। संतकबीरनगर जिले में जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने हेतु पहुँचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री,बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मानस भूषण त्रिपाठी व कई सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
